फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने बस मे सवारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। मूसानगर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के निकट शुक्रवार की देर शाम सीएनजी बस में चढ़कर युवकों ने एक सवारी के साथ मारपीट कर दी। थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी कमलेश गुप्ता ने बताया कि वह शुक्रवार की देर शाम घंटाघर, कानपुर से मूसानगर जाने के लिए सीएनजी बस में सवार हुए थे। बस में कस्बा के अन्य लोग भी सवार थे। बस चालक पनकी-कानपुर निवासी जितेंद्र कुमार संखवार गजनेर चौराहे पर बस खड़ी कर शराब पीने चला गया। चालक के वापस आने पर देरी का कारण पूछा तो वह गाली गलौज करने लगा। उसने यूपी-100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे यूपी-100 के सिपाहियों ने बस चालक को हिदायत देकर बस को रवाना कर दिया। चांदपुर गांव के निकट बस में चार-पंाच युवक सवार हो गए। चालक ने उसकी ओर इशारा कर बस की लाइट बंद कर दी। लाइट बंद होते ही युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर युवक बस से उतर कर भाग गए। थानाध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि कमलेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे इलाज के लिए भेजा गया है। बस को कब्जे में लेकर चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें