रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां में हाईवे पर बाइक सवार दपंति को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां पति को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कालपी जालौन निवासी रामरूप (28) अपनी पत्नी केतकी (25) को लेकर बाइक से कानपुर से घर जालौन जा रहे थे। वह हेलमेट लगाए थे। रनियां में एक वनस्पति फैक्टरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पातल भेजा। वहां डाक्टरों ने रामरूप को मृत घोषित कर दिया। वहीं केतकी को भर्ती कर उपचार शुरू किया। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक कब्जे में ले लिया है।
------------------