फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र दराज दूल्हा देख दुल्हन ने लौटाई बारात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्हौर। क्षेत्र के पुराना बारंडा गांव में जयमाला डालने के बाद दूल्हा उम्र दराज देखकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों पक्ष के लोगों और पुलिस ने दुल्हन को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस पर रात में ही बारात बिना दुल्हन के लौट गई।


बिल्हौर के धर्मशाला गांव के प्रधान प्रवीण चंद्र ने बताया कि पुराना बारंडा गांव निवासी विनोद कुमार कटियार ने पुत्री शिवानी की शादी उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद क्षेत्र के हसनपुर मजरा (हसनापुर) गांव निवासी राजेश कटियार पुत्र नन्हू कटियार के साथ तय की थी।
विज्ञापन


बुधवार को अरौल की राधाकृष्ण उत्सव वाटिका में विवाह का कार्यक्रम था। स्वागत बारात, द्वारचार के बाद वर जयमाल के लिए वर वधू जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला डाली। वर माला डालने के बाद लड़की ने दूल्हे की उम्र अधिक बताकर शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों ही पक्ष के लोगों ने उसे समझाया लेकिन शिवानी नहीं मानी। सूचना पर मकनपुर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस कर्मियों ने भी दुल्हन को समझाया लेकिन बात नहीं बनी। इस पर बारात रात में ही बिना दुल्हन के लौट गई। इंचार्ज शीलेंद्र यादव ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों ही पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गुरुवार को वर पक्ष के कुछ लोग पुलिस चौकी पहुंचे और चढ़ावा के जेवर, कपड़े और अन्य खर्च वापस कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को भी चौकी बुलाकर सामंजस्य से मामले को निपटाने को कहा। वर पक्ष ने भी वधू पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। देरशाम तक सुलह-समझौते के प्रयास चल रहे थे।


उम्र दराज दूल्हा देख दुल्हन ने लौटाई बारात
बिल्हौर के पुराना बारंडा गांव उन्नाव से आई थी बारात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें