इटावा। बसरेहर कस्बे के फर्नीचर के व्यापारी कृष्ण कुमार को शुक्रवार को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी। गोली सिर पर लगी है। परिजनों का यह भी कहना है कि बदमाशों ने साठ हजार रुपये भी लूटे हैं।
वारदात के समय व्यापारी दुकान बंद कर रहे थे। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस इस मामले को आपसी विवाद से जोड़कर देख रही है। बसरेहर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि घटना देर शाम की है। मामले की जांच जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि हालत गंभीर है।