कानपुर देहात। पामा चौकी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। आनन फानन साथी सिपाही की सूचना पर उसे अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां कानपुर पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
जिला इटावा के थाना भरथना के पाली निवासी हेड कॉन्स्टेबल नरेश यादव मौजूदा समय मे पामा चौकी में तैनात था। देर रात वह हेड कॉन्स्टेबल वेद प्रकाश तिवारी के साथ सरवन खेरा सर्विस पॉइंट पर ड्यूटी को गए थे। इसी दौरान निवेदिता पेटोल पंप के पास अपनी सर्विस रायफल से नरेश ने खुद को गोली मार ली। वहां मौजूद साथी सिपाही की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आननफानन उसे अकबरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक एके श्रीवास्तव ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल ने अज्ञात कारणों से खुद को गोली मारी है, जहां उपचार के दैरान उसकी मौत हो गई।