फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चित्रकूट। बरगढ़ क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक स्कूल के रसोइये ने प्रधानाध्यापक पर एक साल तक दुष्कर्म करने और गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा ने बताया कि वह क्षेत्र के विद्यालय में रसोइया है। उसने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उसे शादी का प्रलोभन व दूसरी बीबी के रूप में रखने का लालच देकर साल भर तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई तो प्रधानाध्यापक दबाव डालकर उसे इलाहाबाद ले आया, जहां गर्भपात करवा दिया। इसके बाद से वह शादी के लिए इनकार कर रहा है। रविवार को महिला ने बरगढ़ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शशी प्रकाश ने बताया कि पहले भी महिला कई बार शिकायत कर चुकी है। लेकिन बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो जाता था। अब महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा है। इस पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को महिला को मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें