हाथरस के ध्यानार्थ
चौकी इंचार्ज ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली की सरह चौकी के इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने शनिवार रात जहर खा लिया। उन्हें सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां हालत नाजुक बनी है। धर्मेंद्र कुमार हाथरस जिले के ठौंठा गांव के निवासी हैं। यहां पर उनकी तैनाती है।
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी और अन्य पुलिस अधिकारी हॉस्पिटल पहुंच गए। धर्मेंद्र के बेटे आदित्य ने बताया कि शनिवार रात को सभी लोग पुलिस लाइन स्थित आवास में थे, तभी पापा बाहर से जहर खाकर घर आए।
हालत बिगड़ने पर पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर अस्पताल लाया गया। पत्नी सुनीता और अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। ब्यूरो