बांदा। युवा मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बनतलवा नगर निवासी अमरचंद्र (28) पुत्र लालचंद्र ने गुरुवार की रात दूसरी मंजिल में स्थित कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। भाई विजय ने पुलिस को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मां ज्ञानवती व भाई ने बताया कि 10 दिन पहले हरियाणा से ईंट पाथकर घर आया था। अमरचंद्र अविवाहित और पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना के वक्त माता-पिता निमंत्रण में गए थे। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
युवा मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी