फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर मासूम बेटा समेत मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे के भिटौरा बाईपास के पास सोमवार की शाम ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत हो गई। हेलमेट न होने से पति के सिर में गहरी चोट आई है। उन्हें सदर अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा निवासी किसान अवधेश कुमार (34) पत्नी खुशबू (30) और बेटे प्रिंस (3) को लेकर बाइक से मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर गांव ससुराल जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे बाईपास के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। अवधेश उछलकर दूर जा गिरे, पत्नी और मासूम बेटा सड़क पर गिर पड़े। पीछे आ रहा ट्रक मां और बेटे को कुचलते हुए निकल गया। पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डाक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फतेहपुर मेें ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत
हाईवे पर भिटौरा बाईपास के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो

फोटो-33-जिला अस्पताल में रोती मृतका की सास व अन्य परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें