फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितयों में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, मामा व एक अन्य पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थर्मल। थाना मतलौडा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के शव फंदे पर लटका देख पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद किशोरी के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने किशोरी के मामा व एक अन्य के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि किशोरी का मामा एक अन्य युवक के साथ घर पर आया हुआ था। दोनों किशोरी को बहला-फुसला कर कमरे के अंदर ले गए। जहां ले जाकर उन्होंने कमरे के दरवाजों को अंदर से बंद कर लिया। किशोरी को उसके कमरे में न पाकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जिस दौरान किशोरी के भाई ने देखा कि एक कमरे के दरवाजे अंदर की ओर से बंद है। किशोरी के भाई ने दरवाजे को तोड़ा और अंदर घुसकर देखा कि किशोरी फंदे पर लटकी हुई है। वहां मामा व मामा के साथ वाला युवक भी खड़ा है। किशोरी के भाई को अंदर आता देख दोनों मौके से बाइक उठा कर फरार हो गए। युवती के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एसएचओ मतलौडा मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें