फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स छीनने पर लगे झटके से चलती बाइक से गिरी महिला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर देहात के डेरापुर थानाक्षेत्र के गांव नन्थू निवासी महिला रविवार शाम अपने पुत्र के साथ बाइक से जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाश ने ख्वाजाफूल के पास महिला का पर्स छीन ले गए। पर्स छीने जाने से लगे झटके के कारण महिला चलती बाइक से सड़क पर गिरकर घायल हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहे डेरापुर चेयरमैन ने महिला को अपनी कार से जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

डेरापुर थानाक्षेत्र के गांव नन्थू निवासी राधा देवी (48) पत्नी रामचंद्र गुप्ता रविवार शाम अपने पुत्र वरुण के साथ बाइक से इटावा जा रहीं थीं। जैसे ही उनकी बाइक कानपुर देहात क्षेत्र के गांव ख्वाजाफूल के पास स्थित ओवरब्रिज के नीचे पहुंची, पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने महिला के हाथों से पर्स छीन ले गए। बदमाशों के पर्स छीनने से लगे झटके के चलते महिला चलती बाइक से नीचे सड़क पर गिर गई।
जिससे घायल हो गई। इसी दौरान पीछे से कार से आ रहे डेरापुर चेयरमैन गुड्डू फौजी ने महिला को सड़क पर पड़ा देख तत्काल अपनी कार से महिला को जिला अस्पताल औरैया पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने महिला को सैफई रेफर कर दिया। चेयरमैन गुड्डू फौजी ने बताया महिला को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें