फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को कुल्हाड़ी से काट डाला

विज्ञापन
इटैलियाबाजा गांव में घटना स्थल पर रोते बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। इटैलियाबाजा गांव में बेटे ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। वह मां से एक प्लाट अपने नाम कराना चाहता था। इसी को लेकर विवाद पर मां की हत्या कर दी। मृतका की बड़ी बहू की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर कुल्हाड़ी का गहरा घाव व पीठ में बेंत के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

वीरेंद्र साहू अपने तीन बेटे अमित (35), मदन (28) व देवेंद्र (25) के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। पत्नी कुसुम (50) बड़ी बहू निर्मला के साथ गांव में रहती थी। तीन माह पूर्व वीरेंद्र का मंझला बेटा मदन दिल्ली से अपने छह वर्षीय बेटे अंश व चार वर्षीय पुत्री जान्हवी को लेकर गांव आया था। उसकी पत्नी दो साल से मायके में रह रही है। तलाक का मुकदमा दिल्ली की अदालत में चल रहा है। कुसुम के नाम राठ में एक आवासीय प्लाट है। मदन यह प्लाट अपने नाम कराना चाहता था। उसकी मां अकेले उसके नाम प्लाट करने के लिए राजी नहीं थी। मंगलवार सुबह 8:30 बजे मदन अपनी मां से प्लाट नाम कराने को लेकर विवाद करने लगा। इस दौरान मदन ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमलाकर मां की हत्या कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
भाइयों के साथ बेईमानी की नीयत ने मदन को पल भर में अपनी ही मां का हत्यारा बना दिया। वह पत्नी की बेवफाई से तनाव में रहता था। मां का प्लाट अपने नाम कराना चाहता था। वीरेंद्र साहू के तीनों बेटों की शादी हो चुकी है। अमित और अरविंद अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते हैं। वह दोनों पिता वीरेंद्र के साथ मजदूरी करते हैं। तीन माह पहले मदन गांव आया। यहां पर मां कुसुम व भाभी निर्मला के साथ रहने लगा था।

मृतका कुसुम की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें