यूपी के फतेहपुर जिले में पीएसी जवान से सोमवार शाम दुकानदार ने मारपीट कर दी। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जवान गुड्डू शर्मा ने बताया कि उसने वह गेट नंबर चार के बाहर एक दुकान में कोल्ड ड्रिंक ली थी, दुकानदार ने अधिक रुपये मांगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। राधानगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दुकानदार की तलाश की जा रही है।