मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के कपसा मार्ग मंडी पुरवा के निकट तेज गति एक ट्रैक्टर की चपेट में आए साइकिल सवार एक बच्चे की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद तेज गति से भाग रहा ट्रैक्टर सड़क की पटरी पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटना के मुताबिक गुरुवार को शाम साढ़े सात बजे नगर के कपसा मार्ग पर हादसा हुआ। मंगी पुरवा के रितिक (10) पुत्र कमल व उसका साथी अरबाज (12) साइकिल लेकर सड़क पार कर रहे थे। तभी दोनों ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।
हादसे में रितिक के ऊपर से पहिया निकलने से वह कुचल गया। दूसरा घायल हुआ है। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले कर चालक की तलाश शुरू की है।