फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर नकाब, हाथ में बंदूक, पहुंची कोतवाली

विज्ञापन
पति की लाइसेंसी बंदूक लेकर कोतवाली में खड़ी महिला। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा। नकाब पहने व हाथ में बंदूक लेकर कोतवाली पहुंची महिला को देख पुलिस कर्मी सकते में आ गए। किसी घटना की संभावना पर पुलिस ने जानकारी ली। महिला ने बताया कि वह मुंबई में रह रहे पति के नाम की लाइसेंसी बंदूक जमा करने आई है। तब पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कायमपुर गांव निवासी मोहम्मद वकील की पत्नी नसरीन बुधवार दोपहर कोतवाली पहुंची। उसके हाथ में बंदूक देख पुलिस कर्मी सकते में आ गए। उससे पूछताछ शुरू की तो नसरीन ने बताया कि उसके पति चार दिन पहले कमाई के सिलसिले में मुंबई चले गए हैं। चुनाव के कारण पुलिस ने शस्त्र जमा करने के लिए कहा था। इसलिए वह बंदूक लेकर जमा करने आई है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने उसकी तारीफ की। उन्होेंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में कुल 974 शस्त्र लाइसेंस हैं। इनमें से 700 ने शस्त्र जमा कर दिए हैं। अन्य लोगों से जमा करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें