उन्नाव। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद विधायक प्रकरण की दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की गुरुवार को पांच मुकदमों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) तृतीय ने मुकदमों की सुनवाई के लिए अगली तारीख 10 नवंबर तय की है। इसी दिन एडीजे षष्ठ के यहां चल रहे जानलेवा हमले के मुकदमे में भी पेशी की तारीख 10 नवंबर तय की गई थी।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) तृतीय की कोर्ट में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के पांच मुकदमे विचाराधीन हैं। इसमें फर्जी आरोप लगा सीबीआई के गवाह की कब्र खुदवाने, पीड़िता की फर्जी टीसी देने, दस्तावेजों में सफेदा लगाकर धोखाधड़ी करने, झूठी शिकायत दर्ज कराने व अवैध वसूली के चलते सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने का मामला शामिल है। गुरुवार दोपहर तीन बजे एसीजेएम राजीव मुकुल पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पीड़िता के चाचा के मुकदमों की सुनवाई की। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है। 10 नवंबर को दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल से दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को लेकर न्यायालय पेशी पर पहुंचेगी।