फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खाते से निकाले चालीस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली थाने में तैनात सिपाही के अलीगढ़ एसबीआई बैंक के खाते से एटीएम द्वारा चार बार में चालीस हजार रुपये निकाल लिए गए। शुक्रवार को सिपाही ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टप्पल, अलीगढ़ के निवासी सिपाही प्रकाश शर्मा शहर के कोतवाली थाने में तैनात है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में स्थित एसबीआई बैंक में उनका खाता है। उन्होंने इसी बैंक का एटीएम भी ले रखा है। बताया कि उनके खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया कि उनके खाते से रुपये निकल गए हैं।
इस मामले में जब बैंक से जानकारी की तो पता चला कि आगरा जनपद के एमजीरोड पर स्थित एक एटीएम से 23 जुलाई की शाम को 5 बजकर 47 मिनट पर दस हजार रुपये और 5 बजकर 51 मिनट पर फिर से दस हजार रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

इसके बाद 24 जुलाई की सुबह एएसटी इंडस्ट्रियल एरिया साहिबाबाद गाजियाबाद से 12 बजकर 3 मिनट पर दस हजार रुपए निकाले गए हैं। इसके ठीक दो मिनट बाद यानी कि 12 बजकर 5 मिनट पर फिर से दस हजार रुपये निकाले गए हैं।
सिपाही प्रकाश शर्मा ने बताया कि जबकि उनके पास उनका एटीएम और पासबुक रखी हुई है। उन्होंने शंका जताते हुए कहा कि एटीएम का क्लोन बनाकर उनके खाते से रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें