फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की डिकी में मृत मिली विवाहिता, बच्चे लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख/चपुन्ना। क्षेत्र के नगला चौधरी गांव में एक कार रविवार की देर शाम आकर रुकी। उसकी डिकी में विवाहिता का शव मिला। दोनों मासूम बच्चे नहीं मिले। शरीर पर चोट जैसे निशान देख मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। हंगामा होते ही ससुराल पक्ष के लोग भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम नगला चौधरी निवासी प्रवीन उर्फ बब्बन पुत्र नेत्रपाल सिंह अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के दंतखेड़ा में रहता है। वहीं उसकी पत्नी रश्मि (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रश्मि के पिता अमर पाल सिंह फर्रुखाबाद जिले के मुहम्मदाबाद में करथिया गांव निवासी हैं। अमरपाल ने बताया कि सुबह 10 बजे प्रवीन का फोन आया कि आपकी पुत्री बीमार हैं, गांव आ जाइये हम लोग आ रहे हैं। मायके से हम लोग आए तो घर में ताला लगा था। देर शाम एक कार आई, जिसमें प्रवीन समेत ससुराल के सभी लोग थे। आते ही सीधे घर में घुस गए। पूछने पर कुछ बताया नहीं। कार में देखने पर रश्मि डिकी में मृत मिली। आरोप लगाने पर मारपीट करते हुए ससुराल वाले भाग गए। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मौत छत्तीसगढ़ में हुई है। फिर भी यहां पोस्टमार्टम के बाद ही स्थितियां साफ होंगी। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश कर रही है। रश्मि की चार साल की बेटी और सात माह का बेटा है। मौके पर मायके पक्ष को दोनों बच्चे भी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें