फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: चीनी मिल में जूस हीटर की पैकिंग फटी, एंबुलेंस नहीं आई तो ई-रिक्शा से ले गए अस्पताल

Sun, 07 Mar 2021 06:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद मिल हाउस में फैला हुआ जूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के कायमगंज में सहकारी चीनी मिल में रविवार को जूस हीटर की पैकिंग फटने से खौलता रस दो कर्मचारियों पर गिर गया। झुलसे कर्मियों को अस्पताल ले जाने के लिए मिल में कोई वाहन नहीं मिला, जिसपर साथी कर्मचारी ई-रिक्शा से उन्हें सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


गंभीर हालत में एक को सैफई पीजीआई रेफर किया गया। कायमगंज सहकारी चीनी मिल में जूस हीटर की पाइप लाइन की रविवार को सफाई की गई। मिल कर्मचारी उलियापुर गांव के दीपक (30) और शिवरई वरियार गांव के मनोज (20) सफाई के बाद पाइप लाइन कस रहे थे।

गर्म जूस के प्रेशर से पाइपलाइन की पैकिंग फटने के साथ बोल्ट टूट गए। गर्म जूस गिरने से दोनों कर्मचारी झुलस गए। दोनों चीखते हुए नीचे उतरे। मिल में कोई वाहन न मिलने से साथी कर्मचारी दोनों को ई-रिक्शा से सीएचसी ले गए। पीछे से जीएम किशन लाल व चीफ केमिस्ट अमित कुशवाहा भी सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन


चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।  सीएचसी पर डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ा। लोहिया अस्पताल से 70 फीसदी झुलसे दीपक को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें