फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 13 लाख कीमत का गांजा, भोपाल से कन्नौज ले जाने  की थी तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Nov 2021 06:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पांच आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में भोपाल से तस्करी करके यूपी में खपाने के लिए आ रही गांजे की बड़ी खेप क्राइम ब्रांच ने पकड़ी। पुलिस ने गांजा लेकर आ रहे 5 अभियुक्तों को कार व 65 किलो गांजे के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन


पकड़े गए अभियुक्तों में से दो कन्नौज और तीन मध्यप्रदेश के हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कोतवाली कन्नौज निवासी दीपक सविता व अनुज कुमार, मध्यप्रदेश निवासी राकेश मीणा, उमा शंकर मीणा, मुकेश कुमार राठौड़ के रूप में हुई।

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से करीब 13 लाख कीमत का 65 किलो गांजा , तस्करी में प्रयोग की जाने वाली कार बरामद हुई है। थाना रेल बाजार पुलिस व क्राइम ब्रांच तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें