फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप स्टेटस में भड़काऊ वीडियो लगाने में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। असालतगंज बाजार के एक युवक ने व्हाट्सएप स्टेटस में भड़काऊ वीडियो लगाकर असालतगंज में तनाव की स्थिति बनने का माहौल बनाने का प्रयास किया। युवक को रसूलाबाद पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

असालतगंज बाजार निवासी मोहम्मद शकील के पुत्र रिहान सिद्दीकी ने सोमवार को व्हाट्सएप स्टेटस पर जहांगीर मस्जिद दिल्ली में हुए बवाल का संशोधित व भड़काऊ वीडियो लगा दिया। दूसरे संप्रदाय के लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा होने लगी। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना सीओ को दे दी। सूचना पर पहुंचे बिरहुन चौकी इंचार्ज शोभित कटियार आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में युवक से पूछताछ की जा रही है। आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें