फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने पार किया हजारों का माल

विज्ञापन
रसूलाबाद में सर्राफा की दुकान में की गई सेंध। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। तहसील के ठीक सामने चोरों ने एक सराफा दुकान में सेंध लगाकर तिजोरी काटने का प्रयास किया। कटर की आवाज सुनकर मकान मालिक जाग गया। जब तक वह दुकान पर पहुंचता चोरों ने वहां लगी एलईडी टीवी, दो कैमरे सहित आर्टिफीशियल ज्वैलरी पार कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मेघजाल निवासी हरनाम सिंह रसूलाबाद में तहसील के सामने हरी शंकर के मकान में किराये की एक दुकान में सराफ की दुकान किए हैं। गुरुवार की रात चोर दुकान के पीछे की दीवार से चढ़कर छत पर पहुंचे। इसके बाद दुकान की दीवार में सेंधकर अंदर घुस गए। वहां रखी तिजोरी को कटर से काटने लगे। तभी कटर की आवाज से मकान मालिक जाग गया। उसके आने से पहले चोर दो सीसीटीवी और उसकी डीवीआर सहित एलईडी टीवी व काउंटर में रखी आर्टीफीशियल ज्वैलरी पार कर ले गए। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को बंदी के चलते कानपुर खरीदारी के लिए गया था। वहां से लौटने के बाद रसूलाबाद पहुंचा। दुकान में रखी तिजोरी में ज्वैलरी रखकर घर चला गया था। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
इधर, तहसील के सामने चोरी की घटना के बाद कस्बाई दहशत में हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की गई है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें