फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्हौर की गोशाला में मरकर सड़ने लगे गोवंश, वीडियो वायरल, जांच को पहुंची राजस्व टीम ने पाई घोर लापरवाही

Tue, 21 Sep 2021 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ग्राम प्रधान कमला के पति फूल चंद्र ने बताया कि पंचायत चुनाव हार चुके लोग ऐसा कर रहे हैं, गांव में मरने वाले पशुओं और मरने की कगार पर पहुंच चुके बूढ़े पशुओं को भी गो आश्रय स्थल के आसपास छोड़कर फंसाने के लिए वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है जबकि आश्रय स्थल के सभी पशुओं की टैगिंग है।
विज्ञापन
बिहारीपुर गांव स्थित गोशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्हौर में ककवन विकास खंड क्षेत्र के गढ़ी ग्राम पंचायत के बिहारीपुर गांव में स्थित गोशाला का मंगलवार को कुछ लोगों ने मृत पशुओं को कुत्तों द्वारा नोंचते और अन्य पशुओं की दुर्दशा की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद राजस्व और विकास विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। राजस्व निरीक्षक आकाश पांडे ने बताया कि गो आश्रय स्थल पर गए थे, जहां उन्हें 270 गोवंश पंजीकृत मिले। यहां मात्र 150 किलो चोकर और 30 किलो भूसा मिला।

दो मृत पशुओं को बिना पोस्टमार्टम के दफनाना भी पाया गया, जबकि आश्रय स्थल से मात्र 400 मीटर दूर आधा दर्जन से अधिक मृत पशु पड़े देखे गए, दुर्गंध के कारण वह और उनकी राजस्व टीम मौके पर कितने पशु मृत पड़े हैं जाकर नहीं देख सकीं। चार क्विंटल भूसा गोशाला में रख दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधान बोले, राजनीतिक साजिश
ग्राम प्रधान कमला के पति फूल चंद्र ने बताया कि पंचायत चुनाव हार चुके लोग ऐसा कर रहे हैं, गांव में मरने वाले पशुओं और मरने की कगार पर पहुंच चुके बूढ़े पशुओं को भी गो आश्रय स्थल के आसपास छोड़कर फंसाने के लिए वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है जबकि आश्रय स्थल के सभी पशुओं की टैगिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें