फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: बूस्टर डोज का न्यौता सरकारी, लगेगी प्राइवेट में, देने होंगे इतने रुपये

Mon, 11 Apr 2022 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि फ्री बूस्टर डोज सिर्फ हेल्थ वर्करों और 60 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को लगवाई जाएगी। अभी न्यू लीलामणी में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविन एप से लोगों को बूस्टर डोज लगाने के मैसेज आने लगे हैं। हालांकि 18 से 59 साल तक के लोगों को सरकारी वैक्सीनेशन सेंटरों पर फ्री बूस्टर डोज नहीं लगाई जाएगी। उन्हें निजी अस्पतालों के सेंटरों पर बूस्टर डोज लगवानी पड़ेगी। निजी सेंटर मंगलवार से वैक्सीन लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


डोज 225 रुपये में लगाई जाएगी। डेढ़ सौ रुपये सेंटर का सर्विस चार्ज और जीएसटी भी अलग से देना होगा। कानपुर नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमके सरावगी ने बताया कि अभी वैक्सीन के रेट के संबंध में लिखत-पढ़त में कुछ नहीं आया लेकिन 386 रुपये की बात कही जा रही है।

18 से 59 साल आयु वर्ग के जिन लोगों को वैक्सीन की डोज लगे नौ महीने हो गए हैं, उन्हें बूस्टर डोज के संबंध में मैसेज आ रहे हैं। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि फ्री बूस्टर डोज सिर्फ हेल्थ वर्करों और 60 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को लगवाई जाएगी। अभी न्यू लीलामणी में वैक्सीन लगाई जाएगी। बहुत से सेंटरों के पास पहले खरीदी गई वैक्सीन रखी हैं, उन्हें ही लगाया जाएगा। संख्या बढ़ेगी तो नई खेप मंगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें