फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकिंग: बसपा नेता अनुपम दुबे का निर्माणाधीन गेस्ट हाउस सील, अन्य संपत्तियों पर भी होगी कार्रवाई

Mon, 11 Apr 2022 05:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद डीएम की ओर से बसपा नेता सहित तीन लोगों को कुर्की के नोटिस जारी किए गए थे। उनसे संपत्ति अर्जित करने के स्रोतों के बारे में जवाब मांगा गया था। साथ ही,  सही जवाब न देने पर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई करने को कहा गया था।
विज्ञापन
निर्माणाधीन गेस्ट हाउस को सील करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्पेक्टर हत्याकांड में मैनपुरी जेल में बंद बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे पर रासुका की कार्रवाई हो चुकी है। पिछले दिनों उन्हें संपत्ति कुर्क करने के संदर्भ में डीएम ने नोटिस दिया था। इसमें 11 अप्रैल तक जवाब मांगा गया था। उनके वकील ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर जवाब देने के लिए 20 अप्रैल तक का समय मांगा है।

विज्ञापन

इस बीच सोमवार शाम चार बजे नायब तहसीलदार फोर्स के साथ मोहम्मदाबाद के मोहल्ला तकीपुर स्थित डॉ. अनुपम दुबे के निर्माणाधीन गेस्ट हाउस पर पहुंचे। वहां उन्होंने सभी सामान कागजों में दर्ज करने के बाद उसे सील कर दिया है। अब शहर में उनके होटल व अन्य संपत्ति पर भी कार्रवाई होगी।
बता दें कि हाल ही में अनुपम दुबे सहित उनके भाई और सहयोगी के खिलाफ डीएम की ओर से नोटिस जारी कर संपत्ति अर्जित करने का स्रोत पूछा गया है। साथ ही, सही जवाब न देने पर संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करने को कहा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें