फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट: क्या देश में आ सकती है कोरोना की चौथी लहर? जानिए आईआईटी के वैज्ञानिक का दावा

Fri, 01 Apr 2022 03:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर थमने के बाद ज्यादातर गतिविधियों को दोबारा बहाल कर दिया गया है। हालांकि दुनिया के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना दस्तक दे रहा है। वहीं, कोरोना के वैरिएंट ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। इस बीच आईआईटी कानपुर से कोरोना की चौथी लहर को लेकर अच्छी खबर समाने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना नहीं है। अगर चौथी लहर आती भी है, तो देशवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। चौथी लहर तीसरी की तरह ही कम समय के लिए आएगी, घातक भी कम होगी। 90 फीसदी से अधिक भारतीयों में अब नेचुरल इम्युनिटी डेवलप हो गई है। यह दावा है आईआईटी के वरिष्ठ  वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल का।

विज्ञापन

प्रो. अग्रवाल ने कहा कि अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से चौथी लहर के आने की संभावना नहीं है। हालांकि वायरस के म्यूटेंट में बदलाव आता है तो स्थिति में बदलाव हो सकता है। प्रो. अग्रवाल अपने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर कोरोना की पहली, दूसरी व तीसरी लहर का आकलन कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा था। इस म्यूटेंट ने वैक्सीन से जनरेट इम्युनिटी को भी बाईपास कर दिया था लेकिन नेचुरल इम्युनिटी को बाईपास नहीं कर सका। इसी कारण ओमिक्रॉन से भारत में सिर्फ 11.8 फीसदी लोग संक्रमित हुए। ग्रीस में सबसे अधिक 65.1 फीसदी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए। जिन देशों के लोगों में नेचुरल इम्युनिटी अधिक जनरेट हुई थी, वहां ओमिक्रॉन का फैलाव कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें