फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरी बहनों को एक-दूसरे से हुआ प्यार: विवाह करने के लिए अड़ीं, उम्र में पांच साल का फासला... परिजन राजी नहीं

Wed, 04 Oct 2023 10:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)

सार

जानकारी पर ताजपुर चौकी इंचार्ज सुनील सिसौदिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों से बातचीत करने के बाद दोनों परिवारों के लोगों से जानकारी ली। पुलिस व परिजनों के कई घंटे समझाने के बाद भी मौसेरी बहनें एक साथ शादी करने की बात पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में मौसेरी बहनें आपस में विवाह करने की जिद्द पर अड़ गईं। परिजनों के विरोध करने पर एक बहन ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस के समझाने पर भी दोनों बहनें नहीं मानी। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 31 वर्ष की युवती को दूसरे गांव निवासी 26 वर्ष की मौसेरी बहन से पांच वर्ष पहले प्रेम हो गया था। दोनों बहनों के प्रेम के बारे में परिजन अंजान बने रहे। बुधवार को दोनों बहनें आपस में शादी करने की जिद्द को लेकर परिजनों के सामने अड़ गईं। परिजनों ने दोनों को समझाकर समलैंगिक विवाह करने का विरोध किया।
विज्ञापन

इस पर एक युवती ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर ताजपुर चौकी इंचार्ज सुनील सिसौदिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों से बातचीत करने के बाद दोनों परिवारों के लोगों से जानकारी ली। पुलिस व परिजनों के कई घंटे समझाने के बाद भी मौसेरी बहनें एक साथ शादी करने की बात पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें