उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। रविवार को आई एक रिपोर्ट ने शहर में कोरोना से पांचवी मौत की पुष्टि की है। वहीं 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें से 14 की पुष्टि केजीएमयू और तीन की पुष्टि जीएसवीएम कोविड लैब ने की है।
कानपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 254 पहुंच चुका है। हैलट अस्पताल में भर्ती महिला की 30 अप्रैल को मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद उसका सैंपल लिया गया था। रविवार को आई रिपाेर्ट में महिला संक्रमित पाई गई।
जिसके बाद महिला का इलाज करने वाले डॉक्टरों को फौरन क्वारंटीन करने की तैयारी शुरु कर दी गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान मेडिकल स्टाफ के जो लोग सीधे संपर्क में थे उन्हें भी ढूंढा जा रहा है।