फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन बॉर्डर पर हजारों की संख्या में दूसरे राज्यों से आए श्रमिक, पुलिस ने सीमा पर बढ़ाई चौकसी

Sun, 03 May 2020 04:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जालौन बॉर्डर पर प्रवासी श्रमिकों का डेरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूर अपने घर जाने के लिए पैदल एवं अपने निजी वाहनों से शनिवार देर रात को जालौन सीमा पर बने बॉर्डर से घुसने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। प्रशासन इनको जिले में घुसने की इजाजत नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


जिसको लेकर हाईवे पर इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मजदूरों को तितर-बितर करने में लगी है।

कुछ मजदूरों को समझा-बुझाकर हालात पर काबू करने की कोशिश की जा रही है। मजदूर किसी भी तरह से प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं हैं। वह एक ही जिद कर रहे हैं कि उन्हें अपने घर जाना है।
विज्ञापन


कुछ मजदूर तो ऐसे हैं जो भूखे प्यासे कई दिनों से भटक रहे हैं। उनके खाने पीने की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। भारी भीड़ देखकर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। पुलिस बॉर्डर पर पूर्ण रुप से चौकसी बरत रही है।

वहीं रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ मजदूर खेतों के रास्ते से अपने घर की ओर कुच कर रहे हैं। बचे हुए मजदूर अभी भी सैकड़ों की तादाद में हाईवे पर डेरा जमाए हुए हैंं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें