फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कानपुर में बिल्हौर और जरैलापुरवा में दो कोरोना संक्रमित मिले, काेविड अस्पताल में भर्ती

Thu, 28 May 2020 09:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में ककवन कस्बे के जरैलापुरवा गांव और बिल्हौर के दो युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिल्हौर का युवक एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़ा है। गुरुवार को दोनों को मंधना के रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

बिल्हौर सीएचसी प्रभारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि 19 फरवरी को नोएडा से पं. बंगाल जा रहे प्रवासी श्रमिकों से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें दो घायल प्रवासी श्रमिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद इस हादसे के घायलों की मदद करने वाले कई अफसरों, सिपाहियों और दैनिक समाचार पत्रों से जुड़े लोगों की जांच कराई गई थी। 28 मई को जारी

रिपोर्ट में इनमें से एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़े युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे रामा मेडिकल कॉलेज, मंधना भेजा गया। परिजनों को होम क्वॉरंटीन कराया गया है। वहीं, ककवन क्षेत्र के जरैलापुरवा गांव में हरियाणा से 20 मई को आए एक की युवक हालत बिगड़ने के बाद 25 मई को शिवराजपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुज दीक्षित ने कोरोना जांच को सैंपल भेजा था।

इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसके परिजनों को कानपुर के फ्लैट में क्वॉरंटीन किया गया है। पुलिस ने दोनों संक्रमितों के घरों के रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें