कानपुर में सोमवार को कोरोना से 18 और मरीजों की जान चली गई। इन रोगियों की मौत अस्पतालों में हुई है। इसके अलावा कुछ मरीजों की मौत होम आइसोलेशन में भी हुई है, जिनका ब्योरा पोर्टल पर अभी अपडेट नहीं किया गया है। मौतों की संख्या और अधिक हो सकती है।
हैलट में 30 रोगी गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं। सोमवार को 2171 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 18 हजार 332 हो गई है। कोरोना संक्रमित नौ रोगियों की मौत हैलट में हुई। पांच रोगियों ने कांशीराम अस्पताल में अंतिम सांस ली।