त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार को उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, फतेहपुर, और हमीरपुर जिले में मतदान शुरू हो चुके हैं। सुबह से ही मतदाताओं ने पोलिंग बूथों की ओर रुख किया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गई हैं। कोरोना के खौफ के साथ-साथ लोगों में मतदान का उत्साह भी देखने को मिला।
लोग मास्क लगाकर मतदान करने पहुंचे। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए जितना इंतजाम पुलिस और प्रशासन की तरफ से किया गया है, उतना ही इंतजाम मतदान के दौरान लोगाें को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भी किया गया है। ऐसा प्रशासन का दावा है।
पैरामिलिट्री फोर्स के साथ निरीक्षण करती एसपी अपर्णा गौतम
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की अधिक भीड़ दिखी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी मौजूद है। अधिकारी मतदाताओं को कोविड नियमों का पालन कराते दिखे। पहली बार मतदान को पहुंचे युवक और युवतियों के साथ बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला।
जालौन: उचित दूरी का नहीं हो रहा पालन
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ दिखी। चतेला बूथ पर महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम हो गई। वहीं मोहम्मदाबाद में बुजुर्ग महिला वोट डालने पहुंची।
कानपुर देहात: पंचायत चुनाव 2021
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात जनपद के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने मलासा ग्राम पंचायत बूथ नंबर 25 पर मिशन शक्ति के तहत महिला कॉलिंग पार्टियों के जरिए कराए जा रहे मतदान को लेकर पोलिंग पार्टी की प्रशंसा की। यहां वृद्ध मतदाताओं की भीड़ रही।
जालौन: पंचायत चुनाव 2021
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के मोहम्मदाबाद में रूबी अपनी शादी से पहले वोट डालने पहुंची। वहीं पंडौरा बूथ पर 90 वर्षीय वृद्ध परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचे।
उन्नाव: पंचायत चुनाव 2021
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में हसनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत रानी खेड़ा खालसा में सुबह से ही मतदाताओं की कतारें दिखीं। इस दौरान उचित दूरी का ठीक तरह से पालन नहीं हुआ।
हमीरपुर: एसडीएम व सीओ ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के हरसुंडी गांव में एसडीएम व सीओ ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही मतदाताओं से मास्क लगाए रहने और उचित दूरी का पालन करने की अपील की।
कानपुर देहात: पंचायत चुनाव 2021
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में रसूलाबाद के भौरा के मतदान केंद्र पर भीड़ उमड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम हो गई। वहीं औरैया जिले में सुबह 9 बजे तक 9.86 फीसदी मतदान हुआ।
जालौन जिले में सुबह 9 बजे तक 8.5 फीसदी मतदान हुआ। कानपुर देहात में सुबह नौ बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं फतेहपुर जिले में सुबह 9 बजे तक 9.83 प्रतिशत मतदान हुआ।
कानपुर देहात: पंचायत चुनाव 2021
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में डीएम व एसपी ने मलासा के मोहम्मदपुर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही भीड़ को लाइन में दूर-दूर खड़े होने की हिदायत दी।
उन्नाव: मतदान केंद्र पर मुस्तैद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में सुबह 9 बजे तक 10.92 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 7 बजे पोलिंग शुरू होते ही केंद्रों पर वोटर पहुंचने लगे। कई केंद्रों पर 8 बजे तक लंबी लाइनें लग गईं। माखी थानाक्षेत्र के जगदीशपुर में हिस्ट्रीशीटर ने विपक्षी प्रधान प्रत्याशी के बेटे को गोली मार दी। फतेहपुर चौरासी के जाजमऊ अहतमली बूथ का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दूसरे कर्मचारी को बुलाया गया। इससे यहा डेढ़ घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। डीएम सहित अन्य अधिकारी भ्रमण कर मतदान और शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
कानपुर देहात में सुबह 11 बजे तक कुल 18 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्नाव जिले के सभी 16 विकासखंडों में 11 बजे तक 21.2 प्रतिशत मतदान हुआ। औरैया जिले में 11 बजे तक 23.18 प्रतिशत मतदान हुआ।
हमीरपुर जिले में 11 बजे तक 22.5 प्रतिशत मतदान हुआ। फतेहपुर जिले में 11 बजे तक 22.57 प्रतिशत मतदान हुआ।
जालौन: पंचायत चुनाव 2021
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। 80 वर्षीय प्रेमा देवी बहू के साथ वोट डालने पहुंचीं।
उन्नाव जिले में दोपहर 1 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान हुआ। कानपुर देहात में दोपहर 1 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान हुआ। औरैया जिले में दोपहर 1 बजे तक 38.29 फीसदी मतदान हुआ।
हमीरपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 36.49 फीसदी मतदान हुआ। जालौन जिले में दोपहर 1 बजे तक 34 फीसदी मतदान हुआ। फतेहपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 35.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
कानपुर देहात में दोपहर 3 बजे तक 47.31 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्नाव जिले में दोपहर 3 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान हुआ। जालौन जिले में दोपहर 3 बजे तक 49 फीसदी मतदान हुआ।
हमीरपुर जिले में दोपहर 3 बजे तक 44 प्रतिशत मतदान हुआ। औरैया जिले में दोपहर 3 बजे तक 51.3 फीसदी मतदान हुआ। फतेहपुर जिले में दोपहर 3 बजे तक 47.87 प्रतिशत मतदान हुआ।