फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in kanpur: कोरोना के तीन संक्रमित मिले, 50 लोग विदेश से लौटे

Thu, 30 Dec 2021 12:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि कोरोना के संक्रमित गीता नगर, कल्याणपुर और भाभानगर में मिले हैं। कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 82954 हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के तीन संक्रमित और मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग को अभी इनके बाहर जाने संबंधी ब्यौरा नहीं मिला है। रैपिड रिस्पांस टीमें गुरुवार को इन संक्रमितों के संबंध में जानकारी जुटाएंगी। नगर में अब कोरोना संक्रमित नौ एक्टिव केस हो गए हैं। इसके अलावा विदेश से 50 यात्री और लौटे हैं।
विज्ञापन


इनमें पांच यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए हैं। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि कोरोना के संक्रमित गीता नगर, कल्याणपुर और भाभानगर में मिले हैं। एक संक्रमित बस्ती में नौकरी करता है। उसकी जांच भी वहीं हुई है लेकिन आधार कार्ड में शहर का पता होने पर पोर्टल पर उसे स्थानांतरित कर दिया गया है। अभी ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है।

कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 82954 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 3175 लोगों की सैंपलिंग की है। वहीं, ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए 60 लोगों का ब्यौरा विभाग की टीमों को नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम सैंपलिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें