फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: कोरोना को हराकर प्रवासी घर को रवाना, जिले में 23 लोग दे चुके कोरोना को शिकस्त

Mon, 08 Jun 2020 01:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में गैर प्रांतों व महानगरों से आए जिले के प्रवासी कोरोना की चपेट में भले ही आए हैं, लेकिन वह लगातार ठीक हो रहे हैं। रविवार को दो और प्रवासी युवकों ने कोरोना से जंग जीत ली है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। एंबुलेंस से उन्हें घर भिजवाया गया।
विज्ञापन


शमसाबाद क्षेत्र के गांव खुड़ना वैध निवासी बृजपाल (37) मुंबई से लौटे थे। उनको मिशन अस्पताल फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर नमूना लिया गया था। 19 मई को वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें जनपद इटावा के जसवंतनगर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
विज्ञापन

चार जून को लिए गए नमूने की रविवार को जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर उनकी छुट्टी कर दी गई। इसी ब्लाक क्षेत्र के गांव गदनपुर बक्श अमिलैया निवासी लालमन (22) आंधप्रदेश के दशीपेटा, पड़पड़ा सेंटर विजयवाड़ा में गोलगप्पे बेचते थे।

24 मई को एसकेएम इंटर कालेज नवाबगंज में क्वारंटीन कर उनका नमूना लिया गया। 26 मई को संक्रमित होने की पुष्टि 27 को औरैया के दिबियापुर स्थित एल-1 अस्पताल भेज दिया गया। चार जून को लिए नमूने की रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी कर दी गई।

लालमन ने बताया कि अभी तक उन्हें यह भी पता नहीं चला कि कोरोना से मरीज को क्या परेशानी होती है। जैसे तब थे, वैसे ही अब भी स्वस्थ है। अभी घर पर रहेंगे। कोरोना का खतरा कम होने पर रोजी-रोटी कमाने बाहर जाएंगे। सर्विलांस नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा.राजीव शाक्य ने बताया कि दोनों मरीजों को एंबुलेंस से घर भिजवाया गया है। अब तक जिले के कोरोना संक्रमित 23 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें