फतेहपुर जिले के हसवा ब्लॉक अंतर्गत फरीदपुर गांव में हुई पूर्व प्रधान की हत्या के 11 दिन बाद भी पुलिस किसी तह तक नहीं पंहुची है। गिरफ्तार किए चार लोग अभी भी थाना में बैठे हैं। पुलिस ने गांव के एक छोलाछाप को उठाया है। जिससे गांव में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
27 मई को फरीदपुर गांव में पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। पूर्व प्रधान मृतक शिवशंकर की पत्नी राजरानी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के वर्तमान प्रधान जयसिंह उसके भाई शेरसिंह नरपत सिंह व उदय सिंह को गिरफ्तार किया था।