फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी लहर: इटावा के कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज

Wed, 11 May 2022 06:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। चौथी लहर के बीच इटावा जिला निवासी कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। इटावा में अभी तक नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की बुधवार को दिल्ली के एक्स में मौत हो गई। इटावा जिले के इकदिल निवासी वृद्ध को कई बीमारियां भी थीं। कोरोना की चौथी लहर में जिले में यह पहली मौत है। अभी तक नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इकदिल के मोहल्ला छिपैटी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अविनाश मिश्रा (70) को मधुमेह की बीमारी थी।

विज्ञापन


परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां सात मई को हुई जांच में वृद्ध कोरोना संक्रमित निकले। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इस पर परिजन दिल्ली के एम्स ले गए थे। बुधवार को अविनाश की मौत हो गई। कोरोना के नोडल अधिकारी/ एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि चौथी लहर में जिले में यह पहली मौत है। अभी तक नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें छह स्वस्थ हो चुके हैं और दो होमआईसोलेट हैं। 

दूसरी लहर में गई थी 293 की जान 
जिले में कोरोना संक्रमण से 297 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक 293 लोगों की मौत दूसरी लहर में हुई थी। तीसरी लहर में तीन और चौथी में एक व्यक्ति की मौत हुई है। तीसरी लहर में पहली मौत आठ जनवरी को 52 वर्षीय अधेड़ की हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें