कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से चित्रकूट जिले के सासंद आरके सिंह पटेल का आवास हॉटस्पॉट क्षेत्र में आ गया। डीएम शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने हॉटस्पॉट बलदाऊ गंज स्थित सांसद आरके सिंह पटेल के आवास पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सांसद से कहा कि घर पर ही रहें। किसी से मुलाकात न करें, क्योंकि इस महामारी का बचाव सावधानी ही है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र का जो मरीज मिला है उसका व उसके परिजनों को सांसद आवास के सामने वाली गली से ही आना जाना है।