फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: विदेश से लौट सीधे घर पहुंचा अधेड़ निकला संक्रमित, जिले में पांच और में मिला कोरोना संक्रमण

Wed, 01 Jul 2020 02:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बिना क्वारंटीन हुए सीधे घर पहुंच रहे प्रवासी मुसीबत बनते जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में पांच संक्रमित मिले। इनमें से तीन प्रवासी हैं। एक वृद्ध ओमान से आया था, जो क्वारंटीन होने के बजाय सीधे घर पहुंच गया था। वह कोरोना संक्रमित निकला है। इसी तरह दिल्ली से लौटे पिता-पुत्र भी क्वारंटीन होने के बजाय सीधे घर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


वह भी संक्रमित मिले हैं। जिले मेें अब तक 173 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 100  डिस्चार्ज हो चुके हैं, 68 का इलाज चल रहा है। 5 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 70 प्रवासी रहे हैं। सफीपुर तहसील के मोहल्ला सरांय सुबेदार पश्चिम निवासी 54 वर्षीय अधेड़ 26 जून को ओमान देश से लौटा था। वह क्वारंटीन होने के बजाए सीधे अपने घर चला गया था।

 
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 28 जून को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था। मंगलवार को रिपोर्ट का संक्रमित आई है। मोहल्ले को सैनिटाइज कराने के साथ संपर्क में रहे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं, पुरवा तहसील के गांव तेवरिया में 65 साल की वृद्धा व 30 साल का बेटा कोरोना संक्रमित मिला है। इसी गांव में 28 जून को 60 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला था। 

मंगलवार को संक्रमित मिले मां बेटे रिश्ते में उसकी भाभी और भतीजा हैं। यह दोनों वृद्ध के संक्रमित मिलने के बाद सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आईसोलेट थे। फतेहपुर चौरासी ब्लॉक की ग्रामसभा लौकिहा के मजरे जैतपुर निवासी 38 वर्षीय युवक परिवार सहित दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। 14 जून को वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ दिल्ली बस से लौटकर आया था।

पूरा परिवार बिना स्वास्थ्य परीक्षण कराए घर चला गया था। 28 जून को परिषदीय स्कूल में हुई पूल सैंपलिंग में इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें युवक व उसके 9 साल के बेटे की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में ग्राम निगरानी समितियां और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड निगरानी समितियां बनाई गई हैं। इन समितियों के माध्यम से ही बाहर से आने वाले प्रवासी या संदिग्ध संक्रमित की सूचना मिलती है। इनकी भी सूचना ऐसे ही मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें