कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब से 36 घंटे में जारी गई 708 सैंपल रिपोर्ट में एक भी केस पॉजिटिव नहीं है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कोविड संक्रमण का फैलाव सुस्त पड़ा है। इसके साथ ही लोगों में इम्युनिटी सिस्टम बेहतर हो रहा है।
जिन्हें कोविड का हल्का-फुल्का संक्रमण हुआ भी होगा उनमें एंटी बॉडीज विकसित हो गई होंगी। इसके साथ ही 14 दिन गुजरने पर निगेटिव हो गए होंगे। ये सभी सैंपल हॉट स्पॉट एरिया के अलावा उन क्षेत्रों से लिए गए थे जहां से अभी तक कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है।