कोवाक्सिन की एक भी डोज नहीं मिली
मंगलवार को नगर जनपद को कोवाक्सिन की एक भी डोज नहीं मिली है। जो डोज राज्य से आवंटित हुई थीं, इनमें कन्नौज को 2900, देहात को पांच सौ, फर्रुखाबाद को 1500 खुराक मिली हैं। इसके पहले 26 जून को 29 हजार कोविशील्ड की खुराक आई थीं।
उनमें नगर के हिस्से में सिर्फ नौ हजार डोज आई थीं। इस वक्त नगर के पास कोविशील्ड की 950 खुराक और 550 खुराक कोवाक्सिन की हैं। अपर निदेशक डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि पहली जुलाई से संकट खत्म हो जाएगा। वैक्सीन की सारी व्यवस्था केंद्र करेगा। अभी 18 से 44 साल आयु वर्ग के लिए राज्य को व्यवस्था करनी पड़ रही है।
वैक्सीन की बहुत कम खुराक बची हैं। राज्य के स्टोर से वैक्सीन मांगी जा रही हैं। कोशिश की ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन मिल जाएं।
डॉ. नेपाल सिंह, सीएमओ