फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: तीसरे चरण की सॉफ्ट लॉचिंग, 59 साल दो महीने उम्र वालों को टीका 1 मार्च से

Sun, 28 Feb 2021 01:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए तीसरे चरण की सॉफ्ट लॉचिंग पहली मार्च से होगी। गाइड लाइन में कहा गया है कि 1 जनवरी 2022 तक 60 साल के होने वालों को ही वैक्सीन लगेगी। ऐसे लोग अभी 59 साल दो महीने के होंगे। इस प्रकार अभी 59 साल दो महीने की उम्र वाले और इससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


तीन वैक्सीनेशन सेंटर होंगे। दो सरकारी अस्पताल और एक निजी अस्पताल में होगा। निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने वालों से डेढ़ सौ रुपये वैक्सीन चार्ज और अधिकतम सौ रुपये सर्विस चार्ज लिया जाएगा। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि अभी पहली मार्च को होने वाली सॉफ्ट लांचिंग के संबंध में रणनीति बनाई गई है।
 
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के अगले राउंड में 45 से 59 साल के कोमॉर्बिड (रोगग्रस्त) तथा 60 साल और इससे अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगेगी। लांचिंग राउंड में दो सेंटर मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल रहेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना और सीजीएचएस योजना के पैनल वाले एक अस्पताल को सेंटर बनाया जाएगा। जहां पैनल वाले निजी अस्पताल नहीं होंगे वहां दो सरकारी अस्पताल को केंद्र बनाया जाएगा। प्रत्येक सेंटर पर सौ लाभार्थियों को वैक्सीन लगेगी। केंद्र से आई गाइडलाइन के मुताबिक सप्ताह में चार वैक्सीनेशन डे होंगे।

ऐसे करना होगा
वैक्सीन लगवाने के इच्छुक व्यक्ति को वैक्सीन का पैसा जमा करने के लिए सरकार के एक खाते का एकाउंट नंबर दिया जाएगा। इसमें पैसा जमा करने के बाद वह रसीद लेकर जाएगा और टीका लग जाएगा। अभी एकाउंट नंबर जारी नहीं किया गया। यह व्यवस्था निजी अस्पताल के लिए है।

सरकारी अस्पताल के सेंटर पर जाने के लिए लांचिंग राउंड में सेंटर पर ही रजिस्ट्रेशन कर लिया जाएगा। यहां वैक्सीन निशुल्क लगेगी। अभी पोर्टल पर नाम दर्ज कराने के लिए कोविन एप नहीं खोला गया है अपर निदेशक डॉ. मिश्रा ने बताया कि कोविशील्ड और कोवाक्सिन दोनों वैक्सीन लगेंगी। लेकिन एक सेंटर पर ही एक ही तरह की वैक्सीन होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें