फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा- छह और कोरोना पॉजीटिव मिले, हॉट स्पॉट में नहीं थम रहा संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के हॉट स्पॉट में कोरोना की चेन नहीं टूट रही है। साइलेंट कैरियर के संपर्क में आने से लोगों को कोरोना संक्रमण मिल रहा है। शनिवार को छह और रोगी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मेडिकल कालेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब से रात को जारी हुई रिपोर्ट में हॉटस्पॉट इलाकों के पांच नमूने कोरोना पॉजीटिव आए हैं। क्वारंटीन में रह रहा व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव और हैलट में भर्ती एक रोगी रिपीट जांच में फिर पॉजीटिव आया है।
विज्ञापन

रात को कोविड लैब ने कुल 228 सैंपल की रिपोर्ट दी है। इनमें सीएमओ के भेजे 111 सैंपल है। इन सैंपल में पांच पॉजीटिव और 106 सैंपल निगेटिव आए हैं। पॉजीटिव लोग हॉटस्पॉट कर्नलगंज, चमनगंज, चुन्नीगंज, बाबूपुरवा, बेगमपुरवा, कुली बाजार आदि इलाकों के हैं। इसके अलावा हैलट हॉस्पिटल से भेजे गए 66 सैंपल की रिपोर्ट दी गई है। इनमें दो पॉजीटिव हैं। एक पुराना रोगी और एक क्वारंटीन में रह रहा व्यक्ति बताया गया है। इसके अलावा कानपुर देहात के 51 सैंपल हैं, वे सभी निगेटिव हैं। सुबह की पाली में 159 सैंपल की रिपोर्ट आई थी। इनमें हैलट के 21 और सीएमओ के 138 सैंपल निगेटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें