घाटमपुर (कानपुर)। मूसानगर रोड पर क्षत्रिय महासभा की ओर से महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। कोरोना संकट के चलते आयोजन में चंद लोगों ने सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।
क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठा. मनबोधन सिंह ने क्षत्रिय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। लायर्स एसोसिएशन घाटमपुर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप सिंह परमार ने कहा कि महाराणा प्रताप सिंह की वीरता का स्वर्णिम इतिहास सदियों तक कायम रहेगा। महासभा की ओर से प्रधानमंत्री कोरोना आपदा राहत राशि कोष में 21 हजार रुपये का चेक एसडीएम को सौंपा गया।
इस मौके पर यशवीर सिंह खंगार, मनोज सिंह भदौरिया, पूतन सिंह चौहान, रामसजीवन सिंह परमार, सुरेश सिंह जयकरन सिंह, मानवेंद्र सिंह रजावत और अवनीश प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। सभी ने सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए महाराणा के चित्र पर माल्यार्पण किया।