पुखरायां (कानपुर देहात)। मलासा ब्लॉक में नामांकन के समय अचानक एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने की बात पर हड़कंप मच गया। बाद में स्वास्थ्य टीम ने पहुंच कर छह कर्मचारियों के सैंपल लिए।
नामांकन में एक चिकित्सक की मलासा ब्लॉक में ड्यूटी लगी है। उनकी पत्नी एमपी में डॉक्टर हैं। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना पर मलासा में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। थोड़ी देर में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने डॉक्टर और उनके संपर्क में आए छह कर्मचारियों के सैंपल लिए। डॉ. अनुराग सचान व डॉ. पूनम ने बताया कि जांच के बाद क्वारंटीन रहेंगे। रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी। अमरौधा में शाम को एआरओ की पॉजिटिव रिपोर्ट आने कर्मचारियों और नामांकन करने आए लोगों में हड़कंप मचा रहा। बीडीओ भगवान सिंह ने बताया कि सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मचारी जांच करेंगे।