उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना से दो महिलाओं समेत तीन और रोगियों की मौत हो गई। कोरोना से अब तक 870 की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 280 नए संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ नगर में एक्टिव केस 2113 हो गए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विभिन्न क्षेत्रों की कालोनियों में संक्रमण फैल रहा है। कोविड अस्पतालों में संक्रमित बहुत अधिक वायरल लोड के साथ भर्ती हो रहे हैं। हैलट के थ्री लेवल कोविड हॉस्पिटल में कई रोगी वेंटिलेटर पर गंभीर हालत में भर्ती हैं। तीनों मौतें हैलट में हुई हैं।