उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण का फैलाव रसोई तक पहुंच गया है। महिलाएं संक्रमण की चपेट में आ रही हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में मार्च की तुलना में महिलाओं में तीन गुना संक्रमण बढ़ा है। कुछ परिवार ऐसे हैं, जहां पहले पुरुष संक्रमित हुए, बाद में महिलाएं भी चपेट में आ गईं।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड लैब के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि पुरुष एहतियात बरतें तो परिवार सुरक्षित रहेगा। अप्रैल के सात दिनों में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड लैब में हुई आरटीपीसीआर जांच में 338 सैंपल पॉजिटिव निकले हैं।