फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से आठ और मौतें, 1290 संक्रमितों का नया रिकार्ड, संक्रमण बेकाबू

Thu, 15 Apr 2021 08:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना बेकाबू हो गया है। गुरुवार को कोरोना से आठ और रोगियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का फिर नया रिकार्ड बन गया। 1290 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण का फैलाव बेकाबू होता जा रहा है।
विज्ञापन


संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग मुश्किल हो गई है। विशेषज्ञ इसे कम्युनिटी स्प्रैड बता रहे हैं। गुरुवार को एक दिन में शहर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 1045 बढ़ी है जबकि अस्पताल और होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त 237 रोगी ही  हुए हैं। 

कोरोना संक्रमित पांच रोगियों की हैलट, दो रोगियों की रामा मेडिकल कालेज और एक रोगी की रीजेंसी में मौत हुई है। जूही के रहने वाले 71 साल के वृद्ध, हरजेंदरनगर के 60 साल के वृद्ध की हैलट और दर्शनपुरवा की 67 साल की वृद्धा और दामोदरनगर के 62 साल के वृद्ध की रामा मेडिकल कालेज में मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हैलट में तीन और रीजेंसी में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी जिसे राज्य पोर्टल पर देर से अपडेट किया गया। इस तरह कोरोना से आठ रोगियों की मौत हुई है। इन सभी रोगियों में कोरोना के गंभीर लक्षण रहे हैं। इस तरह कोरोना से मरने वाले कुल रोगियों की संख्या 917 हो गई है।

अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 42 हजार 393  है। इनमें 33 हजार 639 इलाज से अस्पतालों और होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हो गए  हैं। कोरोना संक्रमण का फैलाव पूरे शहर में हो गया है। जहां भी स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग करा रहा है कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 7382 लोगों के सैंपल लिए हैं। विशेष सर्वेलांस अभियान के तहत 723 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसके अलावा रूटीन में 6659 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें