कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
कानपुर में कोरोना के लेवल थ्री मरीजों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन निजी अस्पतालों को चिह्नित किया है। प्रबंधन की स्वीकृति और जांच के बाद इन अस्पतालों में रोगियों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
इस लेवल के मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है। इनमें बीमारी के गंभीर लक्षण उभर आते हैं। निमोनिया के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। सर्विलांस प्रभारी और कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि अभी हैलट के न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल में ही लेवल थ्री के रोगियों को भर्ती किया जा रहा है।
ऐसे में इनके लिए निजी अस्पतालों की भी व्यवस्था की जा रही है। तीन अस्पताल अभी पाइपलाइन में हैं। यहां इलाज की व्यवस्था देखने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। लेवल वन के लिए केडीए ड्रीम्स जबकि नारायणा अस्पताल, गुरु तेग बहादुर सिंह अस्पताल, एसआईएस कल्याणपुर, एसपीएम आदि अस्पतालों में लेवल टू के रोगियों की व्यवस्था है।