फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: दर्शनपुरवा में मिला कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस छह हुए, वैक्सीनेशन पर जोर

Mon, 29 Nov 2021 01:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। देश के कई हिस्सों के साथ ही कानपुर में भी एकाएक संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के दर्शनपुरवा में एक कोरोना संक्रमित और मिला है। व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कॉंटैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है। यह पता किया जा रहा है कि संक्रमित कहीं बाहर तो नहीं गया था।
विज्ञापन


इसके साथ ही शहर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या छह हो गई है। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज पर जोर दिया जा रहा है। सोमवार को 71 हजार आठ सौ लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 

नगर में अब तक 82940 कोरोना के केस मिल चुके हैं। इनमें 81029 रोगी ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 3069 लोगों की सैंपलिंग की है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे लगवा लें।
विज्ञापन


सोमवार को 361 स्थानों पर 71800 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 22 स्कूल-कालेजों, 17 आंगनबाड़ी सेंटर और 19 राशन की दुकानों में वैक्सीन लगाई जाएगी। उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कालेज में विशेष अभियान चलेगा।

डेंगू के चार नए रोगी मिले, जीका शून्य
डेंगू के चार नए रोगी और मिले हैं। नगर में डेंगू एक्टिव केस अब 30 हैं। वहीं जीका संक्रमण अब ठंडा पड़ रहा है। रविवार को एक भी जीका पॉजिटिव केस नहीं मिला। एक्टिव केस तीन बचे हैं। जीका के कुल 140 संक्रमितों में 137 निगेटिव हो गए हैं।

स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगे 10 स्वास्थ्य परीक्षण कैंपों में 192 रोगियों की मलेरिया जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। डेंगू के नए केस खडे़सर, मझावन, जामू और गांधी नगर में मिले हैं। अब तक कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या 644 है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि जहां डेंगू संक्रमित मिले हैं, वहां लार्वासाइडल का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें