कानपुर। 18 मई से शुरू होने वाले लॉकडाउन के चौथे चरण में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना सबसे बड़ी अनिवार्यता के रूप में रहेगा। साथ ही कार में दो लोग और मोटरसाइकिल में सिर्फ एक व्यक्ति के चलने की अनिवार्यता को सख्त किया जाएगा।
शुक्रवार को डीएम ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। कहा है कि जिन लोगों की वजह से लॉकडाउन में स्थितियां गड़बड़ हो रहीं हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के विरुद्ध लड़ाई में सोशल डिस्टेंसिंग ही सोशल वैक्सीन है। इसकी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से मॉनीटरिंग हो रही है। चकेरी के जाजमऊ, शिवकटरा, नौबस्ता, मछरिया ,जूही, बाबूपुरवा, अनवरगंज, बजरिया, कर्नलगंज कोतवाली, अनवरगंज, बाबूपुरवा, कर्नलगंज, कोतवाली और रेलबाजार में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।